झारखंड
Ranchi: रेलवे कार्य के कारण आद्रा मंडल में ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Tara Tandi
19 May 2025 3:26 PM IST

x
Ranchi रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास और मरम्मत कार्यों के कारण 19 से 25 मई के बीच कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा.
रेलवे ने इस अवधि में कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गये हैं. इसके अलावा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य स्टेशन तक ट्रेन सेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य लें.
रद्द ट्रेनों की सूची
– शालीमार-भोजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस (20 मई)
– खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (19-25 मई)
– मयनापुर-बांकुरा-मयनापुर मेमू (19-25 मई)
– खड़गपुर-आद्रा-खड़गपुर मेमू (19-25 मई)
– आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (19-25 मई)
– झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू (19-25 मई)
– आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (19-25 मई)
इन ट्रेनों का रूट डाइवर्ट
– टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (25 मई) : चांडिल, गुंडाविहार, मुरी होकर चलाई जायेगी.
– हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (25 मई) : कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर होकर चलेगी.
शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
– मिदनापुर-आद्रा-मिदनापुर मेमू (20 मई): सिर्फ गरबेटा स्टेशन तक चलेगी.
– खड़गपुर-गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस (20 मई): आद्रा स्टेशन तक जायेगी.
– टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (19-25 मई): आद्रा स्टेशन तक चलाई जायेगी.
TagsRanchi रेलवे कार्यकारण आद्रा मंडलट्रेनों संचालन प्रभावितRanchi railway workdue to Adra divisiontrain operations affectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





