झारखंड

Ranchi: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ बाघ, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

Tara Tandi
25 Jun 2025 6:39 PM IST
Ranchi: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ बाघ, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
x
Ranchi रांची : आखिरकार वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो गया. काफी जद्दोजहद के बाद बाध वन विभाग के पिंजरे में कैद कर लिया गया. इसके लिए पलामू टाइगर रिजर्व की टीम बुलाई गई थी.
बताते चलें कि सिल्ली के कोचो पंचायत में बुघवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघ सीधे पूरण चंद महतो के घर में घुस गया और अंदर ही बंद हो गया. जैसे ही गांववालों को बाघ की खबर लगी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटनाक्रम को देखते हुए पूरण चंद महतो के घर से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करना पड़ा.
Next Story