झारखंड
Ranchi: 25 रुपये में बचत खाता खोल कर 25.70 लाख की जालसाजी करने वाले के तीन साल की सजा
Tara Tandi
30 March 2025 8:01 PM IST

x
Ranchi रांची : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 25.70 लाख रुपये की जालसाजी के आरोप में यूको बैंक पटना के तत्कालीन विशेष सहायक ए. के विश्वास को तीन साल की सजा सुनायी है.
न्यायालय ने अभियुक्त पर पांच लाख रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है.
फ्रेजर रोड स्थित यूको बैंक(पटना) के इस विशेष सहायक ने वर्ष 1986 से 1989 तक की अवधि में एक खाता खोला.
खाते में जमा राशि को बढ़ा चढ़ा कर दिया. इसके बाद मनगढ़ंत डेविट वाउचर पास कर 25.70 लाख रुपये निकासी कर ली.
सीबीआई ने 1992 में इस जालसाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की. सीबीआई ने जाँच में पाया कि इस आरोपी मे 25 रुपये के सहारे बचत खाता खोला.
इसके लेजर में फर्जी जमा राशि का डिटेल भरा. बाद में अपने ही हस्ताक्षर से डेबिट वाउचर को पास किया और 25.70 लाख रुपये की निकासी कर ली.
सीबीआई ने जांच पूरी करने के बाद अभियुक्त के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया.न्यायालय ने 2006 में अभियुक्त के ख़िलाफ़ आरोप गठन कर मामले की सुनवाई की.
सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त दोषी करार दिया. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे तीन साल की सजा सुनायी.
इसके बाद अभियुक्त की ओर से ज़मानत अर्जी दायर की गयी. न्यायालय ने इस पर विचार के बाद अभियुक्त को जमात पर रिहा कर दिया.
TagsRanchi 25 रुपयेबचत खाता खोल25.70 लाखजालसाजी करने वालेतीन साल सजाRanchi 25 rupeesopened a savings account25.70 lakhfraudsterthree years imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





