झारखंड

ranchi : झारखंड में लू के थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी राहत, रेड अलर्ट जारी

Tara Tandi
11 Jun 2024 10:23 AM GMT
ranchi : झारखंड में लू के थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी राहत, रेड अलर्ट जारी
x
Ranchi रांची : झारखंड में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है. हीट वेब ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है. मौसम विभाग ने हीट वेब को लेकर झारखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 5.0 एमएम सिमडेगा में दर्ज किया गया. राज्य में कहीं-कहीं पर हीट वेब से सीवियर हीट वेब दर्ज की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 45.3 °C गढ़वा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.3°C रांची में दर्ज किया गया.
किन जिलों में रेड अलर्ट
11 जून को राज्य के गढ़वा और पलामू में सीवियर हीट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट और राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा में हीट वेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
12 और 13 जून राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में सीवियर हीट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों चतरा, लातेहार में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट और गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा में हीट वेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका
(अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
14 जून को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में सीवियर हीट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों गढ़वा, पलामू में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट और उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा में हीट वेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गर्जन और तेज हवाओं का ओंका (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
15 जून को उत्तर-पश्चिमी भागों में गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट और राज्य के मध्य एवं निकटवर्ती दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा में हीट वेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
Next Story