झारखंड

Ranchi: झारखंड के जेलों में 127 सजायफ्ता कैदी हुए कम

Tara Tandi
15 Sep 2024 6:52 AM GMT
Ranchi: झारखंड के जेलों में 127 सजायफ्ता कैदी हुए कम
x
Ranchi रांची: झारखंड के जेलों में 127 सजायफ्ता कैदी कम हुए, इसके साथ ही अंडर ट्रायल कैदी की संख्या में भी कमी आयी है. आज से डेढ़ महीने पहले राज्य के जेल में 5312 सजायफ्ता कैदी बंद थे. वर्तमान में 5194 कैदी बंद है. वहीं दूसरी तरफ डेढ़ महीने पहले 12397 अंडर ट्रायल कैदी जेल में बंद थे. वर्तमान में जिसकी संख्या कम होकर 12339 रह गयी है. झारखंड में कुल 31 जेल हैं. जिनमें सात सेंट्रल जेल, 16 डिस्ट्रिक्ट जेल, हजारीबाग में एक ओपन जेल और सात सब-जेल हैं. इन जेलों में कुल 17533 कुल कैदी बंद हैं.
झारखंड में 856 महिला कैदी, पर अब तक नहीं बना एक भी महिला जेल
झारखंड में कुल 868 महिला कैदी हैं. लेकिन यहां अब तक महिला कैदियों के लिए अलग से जेल नहीं बनाया गया है. जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और बिहार में महिलाओं के लिए अलग से जेल है. तमिलनाडु में 13 महिला जेल हैं, जिसमें 790 महिला कैदी को रखा गया है. केरल के चार महिला जेलों में 186 महिला बंदी हैं. राजस्थान में सात महिला जेल में 688 महिला बंदी हैं. बिहार में 2890 महिलाएं जेल में बंद हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, गुजरात जैसे राज्य में दो-दो महिला जेल हैं.
Next Story