झारखंड
Ranchi : महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई
Tara Tandi
6 Jun 2024 3:42 PM IST

x
ranchi रांची। रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में 45 साल की एक महिला की लाश गुरुवार को ओखरगड़ा जंगल से बरामद की गई। महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई है। महिला बुधवार से लापता थी। उसके घर वाले तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार को कुछ लोगों ने जंगल में लाश देखी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त एक दिन पहले से लापता महिला के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पुत्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
एक अन्य घटना में, झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ की 13 साल की आदिवासी बालिका से बिहार के सासाराम में रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसे ट्रैफिकिंग कर बिहार ले जाया गया था। उसके परिजनों ने पलामू पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
गुरुवार को सासाराम पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की की दफनाई गई लाश कब्र से निकाली। बताया गया कि लड़की को कुछ महीने पहले ईंट भट्ठे में काम करने के लिए उसके गांव से सासाराम ले जाया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां ने दूसरी शादी कर ली है। एक स्थानीय ठेकेदार उसे अपने साथ ले गया था और ईंट भट्ठा मालिक को सौंप दिया था। लड़की के रेप और मर्डर के आरोप में ठेकेदार और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच पलामू पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सासाराम रवाना हुई है।
TagsRanchi महिलापुत्र दुष्कर्मबाद उनकी हत्याआशंका जताईRanchi womanson rapedlater murderedsuspicion expressedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





