झारखंड
Ranchi : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची रांची
Tara Tandi
23 Sept 2024 10:56 AM IST

x
Ranchi रांची : भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय झारखंड दौरे पर सोमवार की सुबह नौ बजे रांची पहुंच गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार और उनके सपोर्ट के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है. टीम सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ शाम पांच बजे से बैठक करेगी. इससे पहले आयोग की टीम सोमवार की सुबह 11 बजे से राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी. इसके बाद दोपहर के दो बजे आयोग की टीम इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. फिर आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर के साथ दोपहर 3.30 बजे बैठक करेगी.
24 सितंबर को आईजी, डीआईजी और डीसी एसपी के साथ बैठक
24 सितंबर को चुनाव आयोग की टीम जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी प्रमंडलीय आयुक्त और जिले के एसपी और डीसी के साथ बैठक करेगी. यह बैठक सुबह के नौ से शुरू होकर दोपहर के दो बजे तक होगी
TagsRanchi मुख्य निर्वाचनआयुक्त राजीव कुमारनेतृत्व भारत निर्वाचन आयोगटीम रांचीRanchi Chief Election Commissioner Rajiv KumarLeadership Election Commission of IndiaTeam Ranchiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





