झारखंड
Ranchi: नक्सल हमलों में शहीद जवानों के लिए सरकार ने 4.50 करोड़ की सहायता राशि दी
Tara Tandi
22 May 2025 1:45 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड सरकार ने नक्सल और असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने “स्पेशल कंपनसेशन स्कीम” के तहत 4.50 करोड़ की राशि आवंटित की है.
आवंटित राशि उन पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO), झारखंड सशस्त्र पुलिस (SAP) के कर्मियों और होमगार्ड के जवानों के लिए है, जो नक्सली या असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
गृह सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4.50 करोड़ का यह आवंटन विशेष क्षतिपूर्ति योजना के कार्यान्वयन के लिए किया गया है. इस बहादुर जवानों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है.
TagsRanchi नक्सल हमलोंशहीद जवानोंसरकार 4.50 करोड़सहायता राशि दीRanchi Naxal attacksmartyred soldiersgovernment gave Rs 4.50 crore as aidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





