झारखंड
Ranchi : आदिवासी गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य : बाबूलाल
Tara Tandi
14 Feb 2025 3:36 PM IST

x
Ranchi रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1220 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है. इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण में काफी सुधार होगा.
ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर मिलेंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये मौके प्रदान करेगा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति से महिलाओं का सशक्तिकरण भी होगा. केंद्र सरकार का यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो झारखंड के आदिवासी समुदाय के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा.
TagsRanchi आदिवासी गांवोंआंगनबाड़ी केंद्र खोलनेफैसला स्वागतयोग्यबाबूलालRanchi: Opening of Anganwadi centres in tribal villages is a welcome decisionBabulal.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





