झारखंड

रांची आतंकी ने केमिकल IED तैयार, छापेमारी में विस्फोटक सामान बरामद

SHIDDHANT
11 Sept 2025 12:18 AM IST
रांची आतंकी ने केमिकल IED तैयार, छापेमारी में विस्फोटक सामान बरामद
x
RANCHI रांची : सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को आतंकी अशरफ दानिश को गिरफ्तार किया। उसके घर पर छापेमारी में एजेंसी के हाथ खतरनाक बरामदगी लगी। जांच में पता चला कि दानिश केमिकल आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार कर रहा था। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, यह IED आम बम से कहीं अधिक खतरनाक था, क्योंकि इसमें केमिकल और बॉल बेयरिंग्स का इस्तेमाल किया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था। दानिश इस हथियार से बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की योजना बना रहा था।
छापेमारी में उसके ठिकाने से कई खतरनाक रसायन और उपकरण बरामद हुए। इनमें कॉपर शीट, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, सोडियम बाइकार्बोनेट शामिल हैं। इसके अलावा PH Value Checker, बॉल बेयरिंग्स, बीकर सेट, वेट मशीन, सेफ्टी ग्लव्स और रेस्पिरेटरी मास्क भी मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह बरामदगी एक बड़े हादसे को टालने में मददगार साबित हुई है। अशरफ दानिश की गिरफ्तारी से शहर और राज्य में सुरक्षा की दृष्टि से राहत की स्थिति बन गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Next Story