झारखंड
Ranchi: सरहुल जुलूस विवाद पर बढ़ा तनाव, केंद्रीय सरना समिति ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Tara Tandi
2 April 2025 2:42 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस में झालर को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गये थे. इस घटना में पाहन सहित कई लोग घायल हुए थे. घटना के बाद बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो पिठोरिया चौक को बंद करायेंगे.
झालर को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद
जानकारी के अनुसार, रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था. सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था. इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये. इसके बाद लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया.
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. हालांकि गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर मामले को संभाला और मारपीट कर रहे महिलाओं और पुरुषों को खदेड़ा. घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इसको देखते हुए पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है.
TagsRanchi सरहुल जुलूसविवाद बढ़ा तनावकेंद्रीय सरना समितिसख्त कार्रवाई मांगRanchi Sarhul processiondispute increased tensionCentral Sarna Committeestrict action demandedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





