झारखंड

Ranchi: झारखंड में कई जिलों में मार्च के अंत तक 40 डिग्री होगा तापमान

Admindelhi1
26 March 2025 1:51 PM IST
Ranchi: झारखंड में कई जिलों में मार्च के अंत तक 40 डिग्री होगा तापमान
x
"फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं"

रांची: झारखंड में मार्च माह के अंत तक कई जिलों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री पहुंच जाएगा। हालांकि कई जिलों में यह स्थिति अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्पन्न होगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बताया गया है कि अभी फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है। ऐसे में अप्रैल माह में गर्मी लोगों को काफी सताएगी। बारिश होने के बावजूद राज्य के डालटेनगंज, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर तथा पाकुड़ में तापमान 35 डिग्री को पार गया है।

वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2, जमशेदपुर में 34.8, डालटेनगंज में 36.8, बोकारो में 35.5 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Next Story