झारखंड

Ranchi : निलंबित IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह समेत अन्य की ACB कोर्ट में पेशी

Tara Tandi
3 Jun 2025 4:52 PM IST
Ranchi : निलंबित IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह समेत अन्य की ACB कोर्ट में पेशी
x
Ranchi रांची : झारखंड शराब घोटाले के आरोपी IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य को मंगलवार को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हुई पेशी के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी.
कोर्ट ने जिन आरोपियों को पेश किया गया, उसमें IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह के अलावा उत्पाद विभाग के अधिकारी सुधीर दास, सुधीर कुमार व अन्य शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि ACB ने 21 मई को राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. विनय चौबे और गजेंद्र सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और राज्य सरकार के उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है
Next Story