झारखंड
Ranchi: सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना में FIR दर्ज
Tara Tandi
23 July 2025 6:51 PM IST

x
Ranchi रांची : सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है. पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद रांची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
थाने में दिये गये आवेदन में युवती ने बताया है कि वह मूल रूप से पलामू जिले की निवासी है और फिलहाल पढ़ाई के लिए रांची के एक हॉस्टल में रह रही है. रांची में रहने के दौरान, इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती झारखंड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर से हुई, जो सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में कार्यरत है. यह जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. दोनों की मुलाकातें होने लगीं और इसी क्रम में सब-इंस्पेक्टर उसे रांची के पुंदाग स्थित अपने आवास पर ले जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने. सब-इंस्पेक्टर लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाता रहा.
TagsRanchi सब-इंस्पेक्टरयौन शोषण आरोपमहिला थानाFIR दर्जRanchi sub-inspectorsexual harassment allegationswomen police stationFIR registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





