झारखंड
Ranchi: NTPC अधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड में छह हिरासत में
Tara Tandi
9 March 2025 6:18 PM IST

x
रांची /Hazaribagh: एनटीपीसी (NTPC) के डीजीएम कुमार गौरव (DGM kumar Gaurav) हत्या कांड के सिलसिले में जांच के दौरान पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इस बीच घटना के बाद दिल्ली से आये एनटीपीसी के दो वरीय अधिकारियों निदेशक (फ्यूल) शिवम श्रीवास्तव और निदेशक (एचआर) एके जदली ने रविवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी के मुलाक़ात की.
एनटीपीसी के अधिकारियों ने इस दौरान हत्याकांड में शामिल अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने और कोयला अधिकारियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया.
कुमार गौरव की हत्या के सिलसिले मे एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक रोहित पाल की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सरकार ने कुमार गौरव हत्या कांड की जांच के लिए एसआइटी के गठन का आदेश दिया है.
अपर महाप्रबंधक की ओर से पुलिस को की गयी शिकायत में हत्या की घटना का उल्लेख किया गया है. हालांकि शिकायत पत्र में हत्या कांड में शामिल किसी आपराधिक गिरोह का नाम नहीं लिया गया है.
एनटीपीसी की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या कांड में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है.
घटना के बाद पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है. पुलिस के सूत्र जेल में बंद उन आपराधिक गिरोहों के सरगना से भी बात कर घटना में शामिल अपराधियों के बारे में पता लगा रही है, जिनकी गतिविधि हजारीबाग व रामगढ़ के कोयला क्षेत्रोों में है.
TagsRanchi NTPC अधिकारी कुमार गौरवहत्याकांडछह हिरासतRanchi NTPC officer Kumar Gaurav murder casesix detainedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





