झारखंड

Ranchi: दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार घायल, मां ने तोड़ा दम

Tara Tandi
14 Jun 2025 12:30 PM IST
Ranchi: दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार घायल, मां ने तोड़ा दम
x
Ranchi रांची : दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौधरी वेल्लौर में एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. जबकि इस हादसे में उनकी मां की जान चली गयी है. जानकारी के अनुसार, संतोष चौधरी अपनी मां का इलाज कराने के लिए वेल्लौर गए थे. शुक्रवार को वेल्लौर पहुंचने के बाद वे ऑटो से होटल जा रहे थे. तभी किसी वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में उनकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि संतोष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर सुनकर पत्रकार जगत में शोक की लहर है.
Next Story