झारखंड
Ranchi: नक्सलियों के गढ़ का खात्मा करने में जुटे सुरक्षाबल , 559 आईईडी बरामद
Tara Tandi
8 April 2025 1:02 PM IST

x
Ranchi रांची : चाईबासा जिला स्थित कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के गढ़ को ध्वस्त करने में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं. नक्सलियों तक सुरक्षाबल नहीं पहुंचे, इसे लेकर जंगल में नक्सलियों ने जगह जगह आईईडी लगा रखे हैं. जिले के एसपी आशुतोष शेखर और सीआरपीएफ के अधिकारियों के नेतृत्व में पिछले 39 माह के दौरान सुरक्षाबलों ने 559 आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया है
. सुरक्षा बलों को नुकसाने पहुंचाने के उद्देश्य से सभी आईईडी लगाये गये थे. गौरतलब हैं कि आईईडी की चपेट में आने से कई ग्रामीणों और सुरक्षाबलों की मौत हो गयी है. कोल्हान और सारंडा जंगल की ओर जानेवाली पगडंडी वाले रास्तों व कच्ची सड़कों पर पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने आईईडी खोजने का अभियान चला रखा हैं.
39 माह में 559 आईईडी हुए बरामद
– 2022: 66
– 2023: 272
– 2024: 131
– 2025 ( छह अप्रैल तक) : 91
कुल: 559
सारंडा और कोल्हान इलाके में बड़े नक्सली नेता हैं सक्रिय
माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ विध्वंसक गतिविधियों के लिए सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं.
इनकी खोज में गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है
आईईडी की चपेट में आये सुरक्षाबल के जवान और ग्रामीण:
– 22 मार्च 2025 : चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये थे. एक जवान घायल भी हुआ था.
– 05 मार्च 2025 : चाईबासा जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट होने से तीन जवान घायल हुए थे.
– 07 जनवरी 2025 : आईईडी ब्लास्ट में जराईकेला निवासी सात वर्षीय मासूम सनिका की आईईडी विस्फोट में मौत हो गयी थी.
– 19 सितंबर 2024 : चाईबासा के सारंडा जंगल वाले इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था. जिसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया था.
– 19 सितंबर 2024 : तिरिलपोशी में आईईडी विस्फोट में ग्रामीण सुनील सुरीन की मौत हो गयी थी.
– 17 अक्टूबर 2024 : जराईकेला में आईईडी विस्फोट में सुनील सुरीन नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी थी.
– 16 फरवरी 2024 : जराईकेला में आईईडी विस्फोट में ग्रामीण रामदयाल पूर्ति की मौत हो गयी थी.
– 24 जनवरी 2023 : नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में कटंबा निवासी 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था.
– 21 फरवरी 2023 : गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगड़ा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में 23 वर्षीय ग्रामीण हरीश चंद्र गोप की मौत हो गयी थी.
– 23 फरवरी 2023 : लकड़ी चुनने गयी बुजुर्ग महिला जेमा हांसदा की मौत हो गयी थी.
– 01 मार्च 2023 : चाईबासा इचाहातु में आईईडी विस्फोट में कृष्णा पूर्ति नामक बुजुर्ग की मौत हो गयी थी.
– 01 मार्च 2023 : इचाहातु में विस्फोट में 50 वर्षीय महिला नंदी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गयी थी.
– 25 मार्च 2023 : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लैंडमाइन विस्फोट में 62 वर्षीय महिला गुरुवरी की मौत हो गयी थी.
– 09 अप्रैल 2023 : चाईबासा के टोंटो में हुए आईईडी विस्फोट में छह वर्षीय बालक और एक बुजुर्ग घायल हो गये थे.
– 14 अप्रैल 2023 : आईईडी विस्फोट में 35 वर्षीय जेना कोड़ा की भी मौत हो गयी थी.
– 20 मई 2023 : टोंटो थाना क्षेत्र में हुए विस्फोट में 10 वर्षीय मासूम नारा कोड़ा की मौत हो गयी थी.
– 25 मई 2023 : टोंटो थाना क्षेत्र के लुइया जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में 50 वर्षीय कांडे लंगुरी की मौत हो गयी थी.
– 20 नवंबर 2022 : चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में ग्रामीण चेतन कोड़ा की मौत हो गयी थी.
– 28 दिसंबर 2022 : गोइलकेरा में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में 23 वर्षीय सिंगराय पूर्ति की मौत हो गयी थी.
TagsRanchi नक्सलियोंगढ़ खात्माजुटे सुरक्षाबल559 आईईडी बरामदRanchi Naxalitesstronghold destroyedsecurity forces deployed559 IEDs recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





