झारखंड
Ranchi: 26 करोड़ की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में टूटी, गांववाले परेशान
Tara Tandi
30 Jun 2025 12:45 PM IST

x
Gumla गुमला: जिले के चैनपुर से जारी तक की सड़क की लंबाई 10 किमी है. यह सड़क परमवीर चक्र वितेजा अल्बर्ट एक्का के पैतृक गांव को जोड़ती है. पिछले दिनों 26.32 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था. यह सड़क अब टूटने लगी है. सड़क पर दरारें हैं और जहां-तहां धंसने लगी है.
चैनपुर से जारी तक जाने वाली सड़क कितना महत्वपूर्ण है, यह इससे समझा जा सकता है कि यह सड़क झारखंड को छत्तीसगढ़ राज्य से जोड़ती है. हर दिन हजारों वाहन इस रोड से गुजरते हैं. इस सड़क को बनाने की मांग कई सालों से की जाती रही और जब बना जो बनने के कुछ माह बाद ही टूटने लगी है.
चैनपुर मंडल के अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि कुछ ही समय में सड़क का टूटना दुर्भाग्य है. ऐसा लगता है कि परमवीर अल्बर्ट एक्का जैसे महान सपूत के पैतृक गांव को जाने वाली सड़क भी भ्रष्टाचार का शिकार बन गया है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क निर्माण की जांच करायी जाये और जांच के बाद भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.
TagsRanchi 26 करोड़लागत बनी सड़क कुछमहीनों टूटीगांववाले परेशानRanchi: Road constructed at a cost of Rs 26 crorebroken for monthsvillagers troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





