झारखंड

Ranchi: स्थानीय युवकों के साथ रिम्स के छात्रों ने की मारपीट, लोगों में आक्रोश

Tara Tandi
30 July 2024 11:31 AM IST
Ranchi: स्थानीय युवकों के साथ रिम्स के छात्रों ने की मारपीट, लोगों में आक्रोश
x
Ranchi रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात काफी हंगामा हुआ. यहां रिम्स के छात्रों पर स्थानीय युवकों की पिटाई कर दी. स्थानीय युवकों का आरोप है कि रिम्स के छात्र उनको खींचकर रिम्स कैंपस ले गये और उनकी जमकर पिटाई की. इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सदर, कोतवाली और सिटी डीएसपी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद दो युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. मौके पर पुलिस की
टीम कैंप कर रही है
दूसरी तरफ सोमवार की देर रात हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में मारपीट की भी घटना हुई. लेक रोड में इमली पेड़ के पास कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी. जिससे युवक का हाथ टूट गया. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने देर रात हिंदपीड़ी थाना का घेराव किया
Next Story