झारखंड

Ranchi रांची: 7 साल की बच्ची के दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
9 July 2024 11:32 AM IST
Ranchi रांची:  7 साल की बच्ची के  दुष्कर्म
x
Ranchi रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम की है।
युवक ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को 30 रुपये थमाते हुए धमकी दी कि किसी को घटना की जानकारी दी, तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। हालांकि, बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने स्थानीय ओपी पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story