झारखंड
Ranchi: रामदास सोरेन ने हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Tara Tandi
30 Aug 2024 12:08 PM IST
x
Ranchi रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज राजभवन में झारखंड के 12वें मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी. रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया है. रामदास सोरेन को उन्हीं विभागों का मंत्री बनाया गया है, जो विभाग चंपाई सोरेन को दिया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, रामेश्वर उरांव के अलावा सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. बता दें कि रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं. बता दें कि पूर्व मंत्री चंपाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद हेमंत सरकार में मंत्री का पद खाली हो गया था. ऐसे में झामुमो ने विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का प्रस्ताव राज्यभवन को भेजा था. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आज 10.30 बजे का समय दिया था.
TagsRanchi रामदास सोरेनहेमंत सरकारमंत्री पद शपथ लीRanchi Ramdas SorenHemant Governmenttook oath as ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





