
x
Ranchi रांची : पुरूलिया रोड स्थित एसपीडीसी सभागार हॉल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला और मानव अधिकार थीम पर कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम झारखण्डीज आदिवासी विमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित था. इस दौरान महिलाओं को नृत्य संगीत के माध्यम से सभी महिलाओं को सशक्त होने के संदेश दिए गए. महिलाओं ने कहा कि घरेलु कामगार महिलाएं घर-घर काम करके दूसरों की ज़िंदगी आसान बनाती हैं. फिर भी उन्हें अक्सर कम वेतन, असुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सम्मान की कमी का सामना करना पड़ता है.
कई बार उन्हें मजदूरी से वंचित किया जाता है या उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है. सरकार और समाज को मिलकर इनके अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए, जैसे न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करना, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना शामिल है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देकर इनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है. मौके पर घरेलू महिला कामगार युनियन की संगीता बेक, महिला उत्पीड़न विरोधी एवं विकास समिति लक्ष्मी गोप, महुआ महिला मंच मनोनित तोपनो, रिटायर्ड महिला एसोसिएशन मार्गरेट मिंज, संयुक्त महिला समिति समेत अन्य महिला समिति मौजूद थी.
TagsRanchi अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसकार्यक्रम आयोजनRanchi International Women's Dayevent organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





