झारखंड
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी
Tara Tandi
26 Jun 2025 6:53 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. दिशोम गुरु का हालचाल जानने के लिए कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राष्ट्रपति ने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद थे.
तीन से चार दिनों में स्थिति को लेकर दी जा सकेगी जानकारी
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन की तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. चिकित्सकों का कहना है कि अगली तीन से चार दिनों तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही उनकी स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी.
कल सुबह रांची लौट सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं. पहले संभावना जताई जा रही थी कि वह गुरुवार शाम रांची लौट सकते हैं, लेकिन गुरुजी की स्थिति को देखते हुए अब उनका रांची लौटना शुक्रवार सुबह संभावित है.
गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर झारखंडवासी चिंतित
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंडवासी काफी चिंतित हैं. समर्थक लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पूरे राज्य में 'गुरुजी' के नाम से जाना जाता है.
TagsRanchi राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूअस्पताल जाकरशिबू सोरेनस्वास्थ्य ली जानकारीRanchi President Draupadi MurmuShibu Sorenvisited the hospital and enquired about his healthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





