झारखंड
Ranchi: कोल इंडिया मैराथन की तैयारियां पूरी, 10,000 से अधिक धावक होंगे शामिल
Tara Tandi
8 Feb 2025 12:35 PM IST

x
Ranchi रांची : कोल इंडिया मैराथन, रांची की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक धावक भाग लेंगे. यह मैराथन 9 फरवरी 2025 को सुबह 5 बजे रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में आयोजित होगी.
मैराथन में होंगी चार श्रेणियां
इस मैराथन में चार श्रेणियां 5 किमी, 10 किमी, हाफ मैराथन (21 किमी) और फुल मैराथन (42 किमी) होंगी. पुरस्कार राशि 35.10 लाख निर्धारित की गयी है.
सुप्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम होंगी विशेष अतिथि
कोल इंडिया मैराथन में देश की सुप्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, अन्य निदेशक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे.
टॉप 10 विजेताओं को दिये जायेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से धावकों ने पंजीकरण कराया है. 5 किमी दौड़ को छोड़कर अन्य तीन प्रमुख श्रेणियों के पुरुष और महिला वर्ग में टॉप 10 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे.
TagsRanchi कोल इंडिया मैराथनतैयारियां पूरी10000 अधिक धावक शामिलRanchi Coal India Marathonpreparations completemore than 10000 runners involvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





