
x
Ranchi रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को राज्यभर में बारिश की चेतावनी दी है. वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही तेज हवा की संभावना भी जताई गई है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ या खंभे के नीचे खड़े न हों.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
6 जून : सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
7 जून : राज्य के लगभग आधे हिस्से में बारिश की संभावना है, विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र सहित राजधानी रांची में बारिश की संभावना जताई गई है.
9 जून: गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्यभर में बारिश की संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला का तापमान सबसे कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
TagsRanchi तेज हवाबिजली गिरने आशंकायेलो अलर्ट जारीRanchi Strong windpossibility of lightningyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





