झारखंड
Ranchi: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
12 April 2025 7:38 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में अगले दो से तीन घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जिसमें 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
– उत्तर पूर्वी हिस्से: देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज
– दक्षिणी हिस्से: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा
13 से 18 अप्रैल तक का पूर्वानुमान
– 13 अप्रैल को भी बारिश और वज्रपात की संभावना है.
– 16 अप्रैल तक झारखंड में मौसम खुशनुमा रहेगा, लेकिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी.
– 18 अप्रैल तक रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
-आने वाले दिनों में तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि आर्द्रता 49-87% के बीच हो सकती है.
TagsRanchi तेज हवाओंबारिश संभावनाऑरेंज येलो अलर्ट जारीRanchi Strong windsrain possibilityorange yellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





