झारखंड

Ranchi: बारिश की संभावना तो कहीं गर्मी और उमस, बदल रहा मौसम का मिजाज

Tara Tandi
16 May 2025 4:59 PM IST
Ranchi: बारिश की संभावना तो कहीं गर्मी और उमस, बदल रहा मौसम का मिजाज
x
Ranchi रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज भी पल-पल बदल रहा है. कहीं बारिश की संभावना जताई गई है तो कहीं गर्मी और उमस की. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.
18 मई को पूरे राज्य में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. राज्य के मौसम में यह बदलाव 21 मई तक रहने की संभावना है.
राजधानी समेत 20 जिलों में बारिश की संभावना
राजधानी रांची समेत राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की आशंका जताई गई है. इसके अलावा राज्य के शेष 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी और उमस महसूस होगी.
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई थी, जिसमें सरायकेला में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
सबसे गर्म जिला
पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
Next Story