झारखंड
Ranchi: 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, जारी अलर्ट
Tara Tandi
22 Feb 2025 4:14 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. इससे पहले सुबह में धनबाद में भी हल्की बारिश हुई. इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.
रविवार को ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी है. साथ ही इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है.
इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि और वज्रपात
झारखंड के 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. जिनमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा शामिल हैं.
इन जिलों में चल सकती है तेज हवा
वहीं झारखंड के 8 जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है, जिनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.
क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
– झारखंड के 13 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना.
– रविवार को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना.
– लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है.
– 24 फरवरी से मौसम में सुधार की संभावना.
TagsRanchi 13 जिलों ओलावृष्टिवज्रपात संभावनाजारी अलर्टHailstorm and lightning likely in 13 districts of Ranchialert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





