झारखंड

रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
17 Aug 2023 9:03 AM GMT
रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
x
आजाद हिंद फार्मा के मालिक से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी

जमशेदपुर: रांची पुलिस ने सैनिक मार्केट स्थित आजाद हिंद फार्मा के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक महिला भी है। इन्होंने आजाद हिंद फार्मा के मालिक से 25 लाख रुपए की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसे लेकर आजाद हिंद फार्मा के मालिक ने हिंदपीढ़ी थाना में एफआईआर किया था। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई।

जेल से मिले थे रंगदारी मांगने के निर्देश

गिरफ्तार हुए अपराधियों में 26 वर्षीय नेहा सोनी उर्फ नेहा फारुकी और 38 वर्षीय राज वर्मा है। नेहा मांडर के कंदरी मोड़ की रहने वाली है। वहीं राज वर्मा नामकुम के पंशोल फैक्ट्री रोड का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि होटवार जेल में बंद आरोपी छोटू खान उर्फ तफजील खान के इशारे और सहमति से उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

व्हाट्सएप से मांगी थी रंगदारी

सैनिक मार्केट में स्थित आजाद हिंद फर्मा के मालिक मो मिन्हाजुद्दीन ने बीते 12 अगस्त को हिंदपीढ़ी थाना में रंगदारी मांगी जाने की शिकायत दर्ज करायी थी। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों ने वाट्सअप के माध्यम से 25 लाख की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई चीजें बरामद की हैं।

Next Story