झारखंड

Ranchi पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अपराधी पवन नाग को किया गिरफ्तार

Tara Tandi
28 July 2025 4:43 PM IST
Ranchi पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अपराधी पवन नाग को किया गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : रांची पुलिस ने खरसीदाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग को गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को बीते 28 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली थी, कि दशमाईल चौक से चुकरू मोड़ जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहा था और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था. जिसके बाद एसएसपी एक छापामारी दल का गठन किया गया.
पुलिस टीम दशमाईल चौक पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अपनी पल्सर बाइक से गुन्दु वाले रास्ते में भागने लगा. पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया. पीछा करने पर, अपराधी ने चुकरू मोड़ जाने वाले रास्ते में ग्रेस क्लिनिक के पास अपनी पल्सर बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमर से पीतल और सिल्वर रंग का एक पिस्टल बरामद हुआ. एसएसपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
Next Story