
x
Jharkhand झारखण्ड : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सिफारिश पर छतरपुर नगर पंचायत को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। लगभग 4.5 किमी क्षेत्र में 620 तिरंगा स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
मंत्री ने नगर विकास मंत्री से सौंदर्यीकरण का आग्रह किया था जिससे यातायात सुगम होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। विभाग ने 3 करोड़ 71 लाख रूपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा पर छतरपुर नगर पंचायत जगमगाएगा।
इसके तहत छतरपुर भव-फैक्ट्री से मुख्य बाजार होते रामगढ़ पेटोल पंप व छतरपुर थाना से जपला पथ में उषा पेट्रोल पंप से छतरपुर-सरईडीह पथ का लगभग 620 तिरंगा स्ट्रीट लाइट से लगभग 4.5 किमी. तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
बता दें कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर छतरपुर नगर पंचायत का सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया था। इस दौरान नगर विकास मंत्री को जानकारी देते राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि छतरपुर नगर पंचायत का सृजन लगभग पांच वर्ष पूर्व किया गया था। बावजूद इसके अभी तक छतरपुर शहर नगर पंचायत का पूर्ण रूप नहीं ले सका है।
शहरी क्षेत्र मे तिरंगा स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन होने से रात में भी यातायात सुलभ होगा, मुख्य पथ की सुंदरता भी बढ़ेगी, साथ ही अपराध पर नियंत्रण में भी सहुलियत होगी। वित्त मंत्री के पत्र के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, छतरपुर मो. फैजुल रहमान ने 3 करोड़ 71 लाख रूपये का विस्तृत प्रतिवेदन नगर विकास विभाग को प्रेषित किया था। इसके आलोक विभागीय मंत्री के द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
Tagsरांचीतिरंगास्ट्रीटलाइटराष्ट्रप्रेमRanchitricolorstreetlightpatriotismजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





