झारखंड
Ranchi: जमीन घोटाले में फंसे अफसर, अवर निबंधक पर गिरेगी गाज
Tara Tandi
16 May 2025 5:31 PM IST

x
Ranchi रांची : जमशेदपुर में जिला अवर निबंधक के पद पर कार्यरत राम कुमार मधेशिया एक भूमि घोटाले में फंस गए हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने देवघर जिला में अपने कार्यकाल के दौरान बेईमानी और धोखाधड़ी से गैर-हस्तांतरणीय जमाबंदी रैयत भूमि और सरकारी भूमि को गलत तरीके से ट्रांसफर कराया.
मधेशिया पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष मई 2011 से फरवरी 2012 के दौरान देवघर जिला अवर निबंधक के पद पर रहते हुए राजस्व से संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ मिलकर बेईमानी और धोखाधड़ी से भूमि को ट्रांसफर कराया. इससे झारखंड सरकार को नुकसान पहुंचा और राजस्व की क्षति हुई.
सरकार का एक्शन
सरकार ने मधेशिया के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है. सेवानिवृत आइएएस अधिकारी इकबाल अंसारी को जांच संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मधेशिया से 15 दिनों के अंदर लिखित बचाव बयान मांगा गया है.
TagsRanchi जमीन घोटालेफंसे अफसरअवर निबंधकगिरेगी गाजRanchi land scamofficers trappedsub-registraraction will be takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





