झारखंड

Ranchi: राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए अफसरों का किया गया सम्मान

Tara Tandi
27 Jan 2025 8:07 PM IST
Ranchi: राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए अफसरों का किया गया सम्मान
x
Ranchi रांची : प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए अफसरों का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने नवप्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके बेदाग कैरियर से युवा पदाधिकारियों को सीख लेने की सलाह दी.
नवप्रोन्नत अफसरों ने भी अपने विचार रखे
कार्यक्रम में नवप्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों में से संदीप कुमार, राजकुमार गुप्ता और शैल प्रभा कुजूर ने अपने उद्गार व्यक्त किए. सेवानिवृत्त अफसरों ने भी अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए गए.
झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का आभार प्रकट किया गया
रिटायर्ड पदाधिकारियों और झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवप्रोन्नत पदाधिकारियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का आभार प्रकट किया गया.
Next Story