झारखंड
Ranchi: 4 करोड़ की ठगी मामले में ओडिशा क्राइम ब्रांच झारखंड में कर रही जांच
Tara Tandi
30 April 2025 3:25 PM IST

x
Ranchi रांची : ओडिशा में वर्ष 2022 में हुई 4 करोड़ रुपये की ठगी मामले की जांच अब झारखंड तक पहुंच गयी है. ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच, सीआईडी और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के पैसे झारखंड में कहां निवेश किये गये.
पुलिस ने पिछले दिनों इस केस के अभियुक्तों तनवीर नाजरी, अमर दानिश, निशांत प्रकाश जायसवाल और मोहम्मद अब्दुल हसनैन के नाम पर झारखंड में खरीदी गयी संपत्तियों की जानकारी मांगी है.
इस मामले में सभी अभियुक्तों के खिलाफ ओडिशा के भुवनेश्वर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने ‘वास्तव इंडिया ट्रस्ट’ नाम से एक संस्था बनायी थी.
इस संस्था के जरिये सौर जागरूकता कार्यक्रम में एलईडी बल्ब बेचने और छू लूं आसमान कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति देने के नाम पर आमजनता और अभिभावकों से ठगी की गयी थी.
सभी अभियुक्तों ने करीब 3,500 लोगों से 4 करोड़ रुपये ठगे और अपने सभी दफ्तर बंद कर फरार हो गये.
TagsRanchi 4 करोड़ ठगी मामलेओडिशा क्राइम ब्रांच झारखंडकर रही जांचRanchi 4 crore fraud caseOdisha Crime Branch Jharkhandinvestigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





