झारखंड

पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रांची नंबर-1

Admin Delhi 1
26 Aug 2023 6:48 AM GMT
पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रांची नंबर-1
x
इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड प्रतियोगिता-2022

राँची: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड काॅन्टेस्ट-2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में रांची फिर नंबर-1 पर है। बेहतर प्लानिंग और काम के लिए रांची को पहला स्थान मिला है।

सितंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अधिकारियों को यह अवार्ड दिया जाएगा। रांची को नंबर-1 का खि​ताब दिलाने मे इनोवेशन, इकोनॉमी ग्रोथ और अर्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में किए गए काम की बड़ी भूमिका रही।

ट्रैफिक मैनेजमेंट और रेवेन्यू ग्रोथ भी सफलता की बड़ी वजह

इनोवेशन : कमांड कंट्राेल एंड कम्युनिकेशन सेंटर सभी शहराें में है, पर रांची ने इसमें नया आइडिया लाया। रांची रिंग राेड से शहर में आने-जाने वाले सभी वाहनाें पर नजर रखने के लिए सभी 14 रास्ताें पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम लगाया गया। सीसीटीवी कैमरे से गाड़ियों पर नजर रखने की व्यवस्था बनाई गई। डिस्प्ले बोर्ड पर मौसम की रियल टाइम जानकारी अपडेट रखने की व्यवस्था की गई। ये दोनों आइडिया इनोवेशन कैटेगरी में चुने गए और रांची को अधिक नंबर मिले।

इकाेनाॅमी ग्राेथ : रांची शहर के बीच में नया टाउनशिप बनाने के लिए एचईसी से 656 एकड़ जमीन ली गई। जमीन खरीदने पर सरकार ने करीब 700 कराेड़ रु. खर्च किए। लेकिन इसे विकसित करके बेचने और लीज पर देने से करीब 2500 कराेड़ राजस्व आने का आकलन किया गया है। वह भी मात्र 375 एकड़ जमीन की बिक्री और लीज पर देने से इतनी राशि आ जाएगी। शेष जमीन ग्रीन फील्ड और अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस माॅडल काे भी बेस्ट माॅडल माना गया।

Next Story