झारखंड

रांची: राज्य के 3939 और स्कूलों में आईसीटी लैब बनाने की शुरू प्रक्रिया

Teja
3 Jun 2022 9:25 AM GMT
रांची: राज्य के 3939 और स्कूलों में आईसीटी लैब बनाने की शुरू प्रक्रिया
x
रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए राज्य में आईसीटी लैब (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) का विस्तार किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए राज्य में आईसीटी लैब (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) का विस्तार किया जा रहा है। अब राज्य के 3939 और स्कूलों में आईसीटी लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत गिरिडीह जिला में सबसे अधिक 117 स्कूलों में लैब बनाया जाएगा। देवघर के 114, पलामू के 109 और गढ़वा के 105 स्कूलों में लैब का अधिष्ठापन होगा। रांची जिला के 77 स्कूलों को इसके लिए चिन्हिन किया गया है। रांची में पहले से ही 74 स्कूलों में लैब संचालित है। लैब अधिष्ठापन का कार्य दो कंपनियों को सौंपा गया है। मुबंई की बेनेट कोलेमन एंड कंपनी और नोएडा की एक्सट्रामार्क कंपनी काम सौंपा गया है। स्कूलों में लैब के माध्यम से कंप्यूटर की शिक्षा जुलाई माह से मिलनी शुरू हो जाएगी। लैब में 10 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, वेब कैमरा, 30 बच्चों के बैठने लिए विशेष कुर्सियां आदि की व्यवस्था करनी है।



Next Story