
रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के पास मनातू तालाब में एनडीआरएफ की टीम सोमवार को सर्च ऑपरेशन करने पहुंची। शनिवार से गायब युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पिस्का मोड़ का रहने वाले युवक रौशन कुमार शनिवार से गायब है। उसके दोस्तों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मनातू स्थित तालाब में जो कि एक माइनिंग तालाब है वहां दोस्तों के साथ नहाने लगा था, उसे के दौरान वो तालाब में डूब गया। एनडीएआरफ की टीम गोताखोर की मदद से रौशन कुमार की तलाश कर रही है।
रौशन के पिता का आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ युवक शराब पीने यहां आये थे। जबकि रौशन के पिता का दावा है उनका बेटा शराब नहीं पीता था, उसकी डूबने से मौत नहीं हुई है, बल्कि हत्या कर दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी है और रौशन कुमार के शव को मनातू तालाब में एनडीआरएफ की मदद से तलाश रही है।





