
x
Ranchi रांची : रांची नगर निगम ने इस बार होल्डिंग टैक्स वसूली में नया रिकॉर्ड बनाया है. वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में निगम ने करीब 39.33 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है. यह झारखंड में किसी भी नगर निगम द्वारा अब तक की सबसे बड़ी वसूली है. निगम ने इस साल 30 जून तक टैक्स भरने वालों को 10% की छूट दी थी. इसका फायदा काफी लोगों ने उठाया, जिससे टैक्स वसूली में बढ़ोतरी देखी गई.
इस बार कुल 81,320 करदाताओं ने समय पर टैक्स जमा किया, जो पिछले वर्षें के मुकाबले ज्यादा है. वर्ष 2024-25 में 76,527 करदाताओं ने के 32.93 करोड़ रुपये, 2023-24 में 72,435 करदाताओं से 27.04 करोड़ रुपये व 2022-23 में 55,181 करदाताओं से 21.90 करोड़ रुपये टैक्स की वसूली हुई थी. नगर निगम ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि टैक्स में मिली रकम शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और विकसित बनाने में खर्च की जाएगी.
टैक्स वसूली के प्रमुख माध्यम
डिजिटल पेमेंट से : 22,945 लोगों से ₹12.52 करोड़
जन सुविधा केंद्रों से: 4,809 लोगों से ₹1.94 करोड़
डोर-टू-डोर कलेक्शन से: 53,533 लोगों से ₹20.27 करोड़
TagsRanchi नगर निगमटैक्स वसूलीबनाया रिकॉर्डRanchi Municipal Corporationtax collectionmade a recordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





