झारखंड

Ranchi: पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, लापुंग थाना प्रभारी समेत दो घायल

Tara Tandi
3 Jun 2025 6:55 PM IST
Ranchi: पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, लापुंग थाना प्रभारी समेत दो घायल
x
Ranchi रांची : जिले में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का एक और मामला सामने आया है. यहां लापुंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्राम सभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है.
इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. लापुंग थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है.
घायल थाना प्रभारी को देखने पहुंचे एसएसपी
एसएसपी और कोतवाली डीएसपी राज हॉस्पिटल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव के उचित इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान एसएसपी ने डॉक्टर से बातचीत की और उनका उचित इलाज करने का अनुरोध किया.
असामाजिक तत्वों की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
घटना के संबंध में बताया गया है कि लापुंग में एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम सभा चल रही थी. इस सभा में कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे.
जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया. हमले में थाना प्रभारी संतोष यादव को सिर में चोट आई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.
Next Story