झारखंड

रांची के विधायक सीपी सिंह हुए सेक्सटॉर्शन का शिकार

Rani Sahu
25 April 2023 7:22 AM GMT
रांची के विधायक सीपी सिंह हुए सेक्सटॉर्शन का शिकार
x
जानें पूरा मामला
रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री व वर्तमान में रांची के विधायक सीपी सिंह सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि देर रात उनको किसी महिला का फोन आया था जिसमें अश्लील बातें की जा रही थी। लेकिन उनको मालूम चल गया कि यह किसी फ्रॉड के जरिए अश्लील चैट के लिए कॉल किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब से कुछ देर के बाद वह अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की डिटेल में जानकारी देंगे। बता दें कि रविवार को झारखंड कैबिनेट के एक मंत्री बन्ना गुप्ता का भी अश्लील वीडियो जारी हुआ है। जिसमें वह कथित तौर पर महिला के साथ सेक्स चैट करते दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर बता दिया है कि वह इस वीडियो में नहीं है। बल्कि किसी ने साजिश के तहत वीडियो जारी कर उनको फंसाने की कोशिश की है।
Next Story