झारखंड

रांची: नाबालिग लड़की की प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
20 March 2022 6:53 AM GMT
रांची: नाबालिग लड़की की प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x

सिटी मर्डर न्यूज़: पंडरा ओपी क्षेत्र के डेला टोली में शनिवार की रात एक नाबालिग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी है। ओपी प्रभारी चिंटू कुमार ने रविवार को बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का को लग रहा था कि लड़की धोखा दे रही है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। युवक ने टांगी से अपने ही घर में नाबालिग पर वार किया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग पंडरा के राधा नगर में रहती थी। वह मूल रूप से गुमला की रहने वाली है। अब तक नाबालिग के परिजन सामने नहीं आए हैं।

Next Story