झारखंड

Ranchi: नाबालिग बच्ची का यौन शोषण कर वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
17 Jun 2025 12:56 PM IST
Ranchi: नाबालिग बच्ची का यौन शोषण कर वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने मामला सामने आया है. इसे लेकर नाबालिग बच्ची के द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 49 वर्षीय विनय यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. धुर्वा के एक परिवार और सोशल एक्टिविस्ट बैद्यनाथ कुमार (चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन) रांची की मदद से बच्ची थाना पहुंची.
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस नेकार्रवाई की. नाबालिग बच्ची मूल रूप से सिमडेगा जिले की रहने वाली है.
Next Story