झारखंड

Ranchi: कार सीखने के दौरान नाबालिग ने दो लोगों को कुचला

Admindelhi1
16 May 2025 1:30 PM IST
Ranchi: कार सीखने के दौरान नाबालिग ने दो लोगों को कुचला
x
एक की मौत, शिक्षिका जख्मी

रांची: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिस्टीलरी पुल के पास 14 साल के नाबालिग ने सड़क पर जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई और एक शिक्षका घायल हो गयी। घायल हुई प्रीति डीएवी नंदराज में शिक्षिका है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया कि वो घर से कार सीखने के लिए निकला था। इसी दौरान गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होने से इसकी चपेट में दो लोग आ गये। मृतक प्रदीप किसी काम से पैदल घर से निकले थे और शिक्षिका भी पैदल ही स्कूल जा रही थी।कार तेज रफ्तार में थी। ऐसे में नाबालिग उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और दोनों को धक्का लग गया। मौके पर ही प्रदीप और प्रीति गिरकर घायल हो गये। इसके बाद नाबालिग ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां सुबह लगभग 8 बजे इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक प्रदीप मिंज मूल रूप से सिमडेगा जिला के कुरूदेग के रहने वाले थे।

Next Story