झारखंड
Ranchi : मंत्री आलमगीर के OSD संजीव और जहांगीर की कोर्ट में पेशी, फिर पूछताछ की मिली अनुमति
Tara Tandi
18 May 2024 3:36 PM IST

x
Ranchi : मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की टीम ने उन्हें शनिवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने ईडी को फिर से दोनों से पूछताछ करने की अनुमति दे दी. जिसके बाद एजेंसी दोनों को अपने साथ ले गयी. इस बार ईडी संजीव और जहांगीर से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी.
घर से 35.23 करोड़ कैश बरामदगी के बाद ईडी ने दोनों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ कैश बरामद किये थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ बरामद हुए थे. जिसके बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. एजेंसी इसी केस में मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर चुकी है.
Tagsमंत्री आलमगीर OSD संजीवजहांगीर कोर्ट पेशीफिर पूछताछमिली अनुमतिMinister Alamgir OSD SanjeevJahangir appeared in courtthen interrogatedpermission grantedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





