झारखंड

Ranchi: हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में रौनक

Admindelhi1
6 Sept 2024 10:50 AM IST
Ranchi: हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में रौनक
x
हरतालिका तीज सुहागन महिलाओं के लिए अहम त्योहार

रांची: हरतालिका तीज विवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्यौहार में महिलाएं बड़े उत्साह से मेंहदी लगाती हैं। महिलाएं अलग-अलग डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। रांची में भी हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में रौनक देखी जा रही है. मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में दुकानों पर जा रही हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें....

तीज के दौरान मेंहदी लगाने वालों की मांग भी बढ़ गई है। दोनों हाथों में मेंहदी लगाने के लिए 500 से 1000 रुपए तक चार्ज किए जाते हैं।

महिलाएं अपने हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन ट्राई कर रही हैं। मेहंदी महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाती है। क्योंकि मेंहदी सोलह श्रृंगारों में से एक है।

रांची के लालपुर चौक पर मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. इस दौरान महिलाओं में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह रहता है.

Next Story