झारखंड

Ranchi : धारदार हथियार से मारकर व्यक्ति की हत्या

Tara Tandi
24 July 2024 3:58 PM IST
Ranchi : धारदार हथियार से मारकर व्यक्ति की हत्या
x
Ranchi रांची : धारदार हथियार से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. यह घटना जिला के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड छह में हुई है. उमेश लकड़ा नाम के बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. मृतक इंद्रपुरी के रोड नंबर छह में स्थित अपने आवास में अकेले रहता था. मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में बुर्जुग की हत्या कर दी गई. हत्या की घटना को किसने अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
Next Story