झारखंड
Ranchi: पत्रकार के साथ मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
4 Jun 2025 1:08 PM IST

x
Ranchi रांची: जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित पिठोरिया चौक पर आज पत्रकार से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार हुआ है डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार किया. गौरतलब हैं कि बेखौफ बालू माफिया ने खबर बना रहे पत्रकार पर हमला कर दिया था,
इस संबंध में ताजा टीवी के पत्रकार विजय गोप ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत में कहा है कि दो जून की रात लगभग 11 बजे मुझे यह सूचना मिली कि पिठौरिया चौक से रांची की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने अवैध बालू से लदे एक हइवा को रोक रखा है.
इस खबर की रिपोर्टिंग करने के उद्देश्य से, मैं अपने एक पत्रकार सहयोगी के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा. वहां पहुंचते ही अवैध बालू कारोबारी गुलफान (ग्राम: हपुवा, जिला: रामगढ़) प्रवीण चटकपूर निवासी और सामी अंसारी नगड़ी निवासी सहित 10-12 अन्य बालू कारोबारियों ने मुझे घेर लिया.
उन्होंने मुझसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. जान से मारने की धमकी देने लगे. इस दौरान उन्होंने मेरी शर्ट फाड़ दी और मेरे हाथ से रिकॉर्डिंग हो रहा मोबाइल फोन भी छीन लिया.
TagsRanchi पत्रकार मारपीट मामलेमुख्य आरोपी गिरफ्तारRanchi journalist assault casemain accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





