झारखंड

Ranchi : झामुमो ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

Tara Tandi
20 Nov 2024 3:57 PM IST
Ranchi : झामुमो ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
x
Ranchi रांची : झामुमो ने धनवार से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि घनवार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी के द्वारा मतदान के समय आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवा कर सार्वजनिक की, जो पूर्णत आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध है. एक मतदाता के तौर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है. इस संबंध में जांच कर अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.
Next Story