झारखंड
Ranchi :अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टार बिमल लकड़ा अस्पताल में, हालत नाजुक
Tara Tandi
2 July 2025 1:42 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उनके इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी ताकि बिमल लकड़ा जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें. मुख्यमंत्री ने बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें हर जरूरी चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा कि इलाज की पूरी निगरानी रखी जाए और परिवार को हर जानकारी समय पर दी जाए.
मंत्री ने अस्पताल जाकर ली जानकारी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल जाकर बिमल लकड़ा और उनकी पत्नी से मुलाकात की. मंत्री ने डॉक्टर से इलाज और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि बिमल लकड़ा खेत पर अकेले गए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें पहले कुरडेग प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, फिर सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां सिटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया,इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
TagsRanchi अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टारबिमल लकड़ा अस्पतालहालत नाजुकRanchi International Hockey StarBimal Lakra HospitalizedCondition Criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





