झारखंड
Ranchi: परिवहन विभाग की सघन जांच, 32 वाहनों पर जुर्माना 6 जब्त
Tara Tandi
27 March 2025 1:47 PM IST

x
Ranchi रांची : जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा रांची में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 238 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह जांच अभियान दलादली, रिंग रोड, कांके, मेसरा और ओरमांझी क्षेत्र में चलाया गया.
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों पर कुल 6,86,750 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया. इसके अलावा, गंभीर अनियमितताओं के चलते 6 वाहन जब्त किए गए. जिनमें से 4 वाहनों को कांके थाना और 2 को मेसरा ओपी में रखा गया है.
TagsRanchi परिवहन विभागसघन जांच32 वाहनों जुर्माना6 जब्तRanchi Transport Departmentintensive checking32 vehicles fined6 seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





